Olympic (ओलंपिक)

  • ओलंपिक की शुरुआत 776 B.C में ग्रीस के एथेंस शहर से किया गया था इन्हें प्राचीन ओलंपिक के नाम से जाना जाता है ओलंपिक खेल 426 A.D तक चला बाद में रोमन साम्राज्य का ग्रीस पर कब्ज़ा होने के कारण ओलंपिक बंद कर दिया गया बाद में Evanglos Zappas नाम के एक ग्रीस बिजनेस के द्वारा ग्रीस के राजा को कहने पर ओलंपिक को  फिर से शुरू किया गया 
  • 1859 में एथेंस के पेनाथीनेक स्टेडियम में पुनः ओलंपिक खेल की शुरुआत किया गया इस बार केवल ग्रीस के ही खिलाड़ी ने भाग लिया 
  • आधुनिक ओलंपिक के जन्मदाता Piere De Coubertin को माना जाता है जो फ्रांस के रहनेवाले थे!
  • 1894 में अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समीति की स्थापना की गई जिसे पहले अध्यक्ष Demtrios Vikelas थे 
  • Summer Olympic (ग्रीष्मकालीन ओलंपिक)
  • पहला Summer (ग्रीष्म) ओलंपिक का आयोजन 1896 में एथेंस (ग्रीस) में किया गया इसमें 14 देश के 241 खिलाड़ी ने हिस्सा लिए और यह 43 इवेंट्स में किया गया 
  • 1900 में दूसरा ओलंपिक फ्रांस (पेरिस) में आयोजित किया गया 
  • तीसरा ओलंपिक गेम 1904 सेंट लुइस मिसौरी (USA) में आयोजित किये गए 
  • चौथा ओलंपिक गेम 1908 में लंदन में आयोजित हुआ 
  • 1912 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित हुआ 
  • 1916 में प्रथम विश्वयुद्ध के कारण इस साल के ओलंपिक खेल को रद्द कर दिया गया 
  • Winter Olympic (शीतकालीन ओलंपिक)
  • विंटर ओलंपिक की शुरुआत 1924 में चमोनिक्स (फ्रांस) में आयोजित किए गए 
  • 2018 में 23वीं शीतकालीन ओलंपिक प्योंगचेंग (साउथ कोरिया) में आयोजित किए गए
  • 2022 में 24 वें शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन बीजिंग (चीन) में किया जाएगा 
  • 2026 में 25 वें शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन Milan और Cordina (इटली) में आयोजित किया जाएगा 
  • Youth Olympic (यूथ ओलंपिक)
  • यूथ ओलंपिक में 14-18 वर्ष के बच्चे भाग लेते है, इसमें में Summer और Winter दोनों होते है!
  • पहला ग्रीष्मकालीन यूथ ओलंपिक का आयोजन 2010 में सिंगापुर में आयोजित किए गए 
  • पहला शीतकालीन यूथ ओलंपिक का आयोजन 2012 में ऑस्ट्रिया में आयोजित किए गए 
  • 2018 में यूथ ओलंपिक ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में आयोजित  हुआ 
  • 2022 में युथ ओलंपिक का आयोजन सेनेगल के डकार शहर में किया जाएगा 
  • 2024 में शीतकालीन यूथ ओलंपिक का आयोजन गंगवोन (दक्षिण कोरिया) में किये जाएंगे 
  • Paraolympic Games 
  • 1948 में लंदन में ओलंपिक के आधार पर Stoke Mandeviles गेम्स की शुरुआत की जाती है 
  • 1960 में रोम (इटली)  प्रथम आधिकारिक पैराओलंपिक गेम्स की शुरुआत होता हैं 
  • 2008 में बीजिंग से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के साथ पैराओलंपिक का आयोजन समान शहर में किया गया 
  • कुछ महत्वपूर्ण जानकारी 
  • Olympic Flag को 1913 में बनाया गया और पहली बार 1914 में होस्ट किया गया 1920 के अटेन्बर्ग (बेल्जियम) में पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में शुरुआत किया गया इस पर बनाए गए चिह्न पांच महाद्वीप को प्रदर्शित करते है इसमें कुल पांच रंग Blue, Black, Pink, Yellow, Green है!
  • ओलंपिक मस्कट की शुरुआत 1968 में फ्रांस से किया गया 
  • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में ओलंपिक टॉर्च (flame) की शुरुआत 1928 में एम्स्टर्डम से किया गया था 
  • 1936 के शीतकालीन ओलंपिक में ओलंपिक टॉर्च की शुरुआत की गई जिसका आयोजन जर्मनी में किया गया था 
  • 1900 में पेरिस (फ्रांस) में पहली बार महिला ने भी ओलंपिक में भाग लिए 
  • 1900 में Charlotte Copper ने महिलाओं की टेनिस में Individual गोल्ड मेडल जीता यह स्विट्ज़रलैंड के खिलाड़ी थी!
  • Margret Abbot (USA) ने 1900 में गोल्फ में गोल्ड मेडल जीती 
  • ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन (India At Olympics) 
  • 1900 (पेरिस) में भारत ने पहली बार भाग लिया था जिसमें भारत के नॉर्मन प्रिटचार्ड (एथलीट) जो भारत के तरफ से खेले थे उन्होंने दो सिल्वर मेडल जीता
  • 1920 के ओलंपिक जो जर्मनी में आयोजित किया गया था इस साल भारत के तरफ से 2 रेसलर और 4 एथलीट भाग लिए थे!
  • 1928 में भारत के तरफ से 21 खिलाड़ी हिस्सा लिए थे जिसमें 7 एथलीट, 14 हॉकी टीम के सदस्य और मैनेजर G.D.Sodhi गए थे इसका आयोजन एमस्टर्डम में किया गया था, भारत 1928 के ओलंपिक में हॉकी में गोल्ड मेडल जीता, भारत ने नीदरलैंड को (3-0) हराकर गोल्ड मेडल जीता, मेजर ध्यानचंद ने तीन गोल किए, 1928 में हॉकी के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा थे!
  • 1932 में लॉस एंजल्स में भी भारत ने हॉकी में इंडिया को गोल्ड मिला, 1932 में हॉकी के कप्तान लाल शाह खुसारी थे भारत ने जापान को हराकर गोल्ड मेडल जीता 
  • 1936 में बर्लिन में भारत ने जर्मनी को हराकर गोल्ड मेडल जीता, 1936 में हॉकी के कप्तान मेजर ध्यानचंद थे 
  • 1948 के लंदन ओलंपिक में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता, 1948 में हॉकी के कप्तान किशन लाल थे!
  • 1952 में हेलसिंकी (फ़िनलैंड) में इंडिया ने नीदरलैंड को हराकर गोल्ड मेडल जीता, 1952 में हॉकी के कप्तान K.D.Singh थे, 1952 में प्रथम भारतीय व्यक्तिगत मेडल K.D.Jadhav ने कुश्ती (फ्री स्टाइल) में Bronze (कांस्य) जीता, 2001 में K.D.Jadhav को मरणोपरांत अर्जुन पुरस्कार दिए गए 
  • 1956 में मेलबोर्न में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता 
  • 1960 में रोम (इटली) में भारत को रजत पदक मिला 
  • 1964 के टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 हराकर गोल्ड मेडल जीता 
  • 1980 के मॉस्को में भारत ने फिर से स्पेन को हराकर गोल्ड मेडल जीता, 1980 में हॉकी के कप्तान वासुदेव वासकरण कप्तान थे 
  • 1996 के अटलांटा (USA) , में  भारत के तरफ से लिएंडर पेस (टेनिस) में Bronze (कांस्य) जीते, यह भारत का दूसरा व्यक्तिगत मेडल था 
  • 2000 के सिडनी ओलंपिक में प्रथम भारतीय महिला कर्णम मल्लेशवरी ने भारत्तोलन में Bronze (कांस्य) पदक प्राप्त की 
  • 2004 के एथेंस में प्रथम व्यक्तिगत सिल्वर मेडल (रजत पदक) राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शूटिंग में जीता 
  • 2008 के बीजिंग (चीन) में इंडिया को 3 मेडल मिला भारत को पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता, बॉक्सिंग का पहला मेडल विजेंद्र सिंह ने Bronze (कांस्य) पदक जीता और सुशील कुमार को Bronze (कांस्य) रेसलिंग में जीता!
  • 2012 के लंदन ओलंपिक भारत का सफल ओलंपिक था भारत ने कुल 6 मेडल जीते जिसमे 2 सिल्वर, 4 Bronze (कांस्य) पदक जीते 
  • 1st सिल्वर/रजत – 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में विजय कुमार जीते 
  • 2nd सिल्वर/रजत – सुशील कुमार ने कुश्ती में सिल्वर पदक जीते 
  • साइना नेहवाल ने 2012 के ओलंपिक में बैडमिंटन का पहला Bronze (कांस्य) मेडल जीती 
  • M.C.मैरी कॉम ने बॉक्सिंग में Bronze (कांस्य) पदक जीती 
  • गगन नारंग ने 10m एयर राइफल शूटिंग में Bronze (कांस्य) मेडल जीता 
  • योगेश्वर दत्त ने रेसलिंग (कुश्ती) में Bronze (कांस्य) मेडल मिला 
  • 2016 के ओलंपिक का आयोजन रियो डी जेनेरियो में किया गया, भारत के तरफ से 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे साक्षी मालिक को रेसलिंग में और P.V.Sindhu को बैडमिंटन एकल में Bronze (कांस्य) पदक मिला, 2016 ओलंपिक के ध्वजवाहक (Opening Ceremony) अभिनव बिंद्रा और समापन साक्षी मालिक के द्वारा किया गया!
  • India at Paraolympic
  • 1968 के ग्रीष्मकालीन पैराओलंपिक तेल अवीव (इजराइल) में भारत ने पहली बार भाग लिए 
  • 1972 के पैराओलंपिक हिंदलबर्ग (जर्मनी) में आयोजित किया गया इस साल मुरलीकांत पेटकर ने स्विमिंग (तैराकी)
  • में प्रथम पैराओलंपिक गोल्ड मेडल जीता 
  • 1984 के न्यूयॉर्क में भारत ने कुल 4 मेडल जीते जिसमें से दो सिल्वर और दो Bronze (कांस्य) पदक जीते, जिसमें से जोगिंदर सिंह वेदी ने 1 सिल्वर और 2 Bronze (कांस्य) पदक और भीमराव केशरकर (भाला फेंक) में 1 सिल्वर मेडल जीते!
  • 2004 के एथेंस में भारत के तरफ से देवेंद्र झाझरिया ने दो गोल्ड मेडल जीते 
  • 2016 के रियो डी जेनेरियो में भारत को दो गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 कांस्य पदक मिला, जिसमें 1 गोल्ड मारियप्पन थांगवेलु ने हाई जम्प और 1 गोल्ड देवेंद्र झाझरिया जीते और 1 सिल्वर दीपा मलिक (शॉटपुट) और 1 Bronze (कांस्य) वरुण सिंह भाटी (ऊँची कूद) ने जीते!
  • India at Youth Olympic 
  • 2010 के यूथ ओलंपिक का आयोजन सिंगापुर में किया गया जिसमें भारत को 6 सिल्वर और 2 Bronze (कांस्य) मिला, सबसे पहला यूथ ओलंपिक मेडल पूजा ढाढा ने प्राप्त की 
  • 2018 में यूथ ओलंपिक का आयोजन ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना) में किया गया, यूथ ओलंपिक में पहला स्वर्ण मेडल जेरेमी लालरिंनुगा को Weightlifting (भारोत्तोलन) में मिला, 2018 के यूथ ओलंपिक में भारत कुल 3 स्वर्ण पदक मिला, मनु भाकर और सौरभ चौधरी को 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक मिला, 2018 के युथ ओलंपिक का ओपनिंग सेरेमनी मनु भाकर के द्वारा और समापन समारोह जेरेमी लॉरिननुंगा के द्वारा किया गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!