पेगासस एक स्पाइवेयर है जिसके मदद से एप्पल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम IOS और एंड्रॉइड के कुछ संस्करण वाले मोबाइल फ़ोन में इंस्टॉल किया जा सकता है और इसके मदद से स्मार्टफोन को हैक किया जा सकता है पेगासस के मदद से हम टेक्स्ट मैसेज , कॉल ट्रैक, डिवाइस के माइक्रोफोन और कैमरा तक की जानकारी पेगासस स्पाइवेयर की मदद से ले सकते है
पेगासस न्यूज़ में क्यों है?
वाशिंगटन पोस्ट के एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में पेगासस स्पाइवेयर की मदद से भारतीय राजनेताओ और भारतीय पत्रकारों की गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग करके स्मार्टफोन हैक किया गया था
पेगासस किसके द्वारा विकसित किया गया ?
पेगासस स्पाइवेयर को इजरायली साइबर हथियार फर्म एनएसओ द्वारा विकसित किया गया था, जिसमे कहा गया है की यह सरकारों को एक प्रौद्योगिकी प्रदान करता है जिसके मदद से आतंकवाद और उनके द्वारा होने वाला अपराध से निपटने में पेगासस स्पाइवेयर मदद करेगा और इसके मदद से गुप्त जानकारी को प्राप्त किया जा सकता है!
पेगासस नाम कैसे पड़ा ?
पेगासस नाम इसके पौराणिक पंखों वाले घोड़े के नाम पर रखा गया यह एक ट्रोजन हॉर्स है जिसे स्मार्टफोन को हैक करने के लिए ऑनलाइन भेजा जा सकता है!
पेगासस स्पाइवेयर से क्या प्राप्त किया जा सकता है?
पेगासस की मदद से हम हैक किये हुए स्मार्टफोन का संदेश पढ़ सकते है, कॉल ट्रैक किया जा सकता है, ऐप्स से जानकारी प्राप्त किया जा सकता है तथा पासवर्ड की जानकारी प्राप्त किया जा सकता है